Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जी-20 की बैठक में भाग लेने के लिए विदेशी मेहमानों का पहला जत्था वाराणसी पहुंचा

सोमवार (17 अप्रैल) से नदेसर स्थित एक होटल में जी-20 के एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी।

15 Apr 2023

जी-20 की बैठक में भाग लेने के लिए विदेशी मेहमानों का पहला जत्था वाराणसी पहुंचा

वाराणसी। जी-20 के एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की 17 से 19 अप्रैल तक होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए शनिवार को विदेशी मेहमानों का पहला जत्था वाराणसी पहुंचा। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद मेहमान कड़ी सुरक्षा के बीच यहां से नदेसर स्थित होटल के लिए रवाना हो गए।

सोमवार (17 अप्रैल) से नदेसर स्थित एक होटल में जी-20 के एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी। एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक के समन्वय की जिम्मेदारी भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) शहंशाहपुर को सौंपी गई है। तीन दिवसीय इस बैठक में कृषि में आधुनिक तकनीक से पैदावार बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन के खतरों से बचने, खाद्य सुरक्षा, कीटों एवं मौसम से फसलों को बचाने आदि विषयों पर कृषि विशेषज्ञ विमर्श करेंगे। बैठक में जी-20 देशों के 80 कृषि वैज्ञानिक, ऑब्जर्वर और फूड पॉलिसी विशेषज्ञ शामिल होंगे।

पहले जत्थे में शामिल मेहमानों का विवरण अभी नहीं मिल सका है। एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमानों का स्वागत करने वालों में मछली शहर के भाजपा सांसद बीपी सरोज, एयरपोर्ट की निदेशक आर्यमा सान्याल, सीआईएसएफ के अफसर, एसडीएम अंशिका दीक्षित, भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष शैलेष पांडेय और अन्य नेता शामिल रहे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News